{"_id":"6aaafdc42d15e7cb140455cf","slug":"verification-of-development-works-in-six-gram-panchayats-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-185239-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छह ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छह ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का सत्यापन
Thu, 17 Sep 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
- टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर अभिलेखों से मिलान किया, गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
परतावल। परतावल विकासखंड की छह ग्राम पंचायतों में परफार्मेंस ग्रांट से कराए गए विकास कार्यों का बुधवार को टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन किया। टीम ने सेमरा चंदरौली, छपिया, कम्हरिया, रामपुर चकिया, पिपरा लाला और तरकुलवा तिवारी ग्राम पंचायतों में जाकर विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति देखी। जांच के दौरान टीम ने मौके पर कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही संबंधित अभिलेखों में दर्ज विवरण से कार्यों का मिलान किया।
टीम ने कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित मानक और मौके पर उनकी स्थिति की जानकारी ली। कुछ स्थानों पर कार्यों की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जांचकर्ता महेश जायसवाल और अंकित मिश्रा ने संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ कार्यों का सत्यापन किया। टीम ने अधिकारियों से कहा कि परफार्मेंस ग्रांट से कराए जा रहे कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। टीम ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के बाद सत्यापित कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। सत्यापन के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।