फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Verification of 110 SIR notices in Gram Panchayat Haripura

Maharajganj News: ग्राम पंचायत हरिपुरा में 110 एसआईआर नोटिसों का सत्यापन

Thu, 12 Feb 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Verification of 110 SIR notices in Gram Panchayat Haripura
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरखपुरा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन परिसर में कैंप लगा। एसआईआर नोटिसों के सत्यापन के लिए बुधवार को खंड विकास अधिकारी की देखरेख में 110 एसआईआर नोटिसों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया गया। इसमें 103 ग्राम पंचायत हरखपुरा व 7 नोटिस ग्राम पंचायत डोमरा के रहे।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, वे समय रहते दस्तावेजों के साथ सत्यापन कराकर अपना नाम सूची में सुरक्षित कर लें। ऐसे में लापरवाही करना ठीक नहीं। सत्यापन कार्य के दौरान एडीओ आरडी हरिराम यादव, लेखपाल अभिषेक सिंह, सचिव सूर्य प्रकाश रंजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed