{"_id":"6709a6c281a39b8e5f0e3e64","slug":"vehicles-will-pass-through-no-entry-divert-route-for-big-vehicles-in-the-city-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133399-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शहर में बड़े वाहनों की नो इंट्री, डायवर्ट रूट से गुजरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शहर में बड़े वाहनों की नो इंट्री, डायवर्ट रूट से गुजरेंगे वाहन
Sat, 12 Oct 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दशहरा पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। 14 अक्तूबर तक शहर में भारी वाहनों का सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा। बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। फरेंदा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन जिनको निचलौल, चौक, सिंदुरिया, शिकारपुर जाना हो वह वाहन नो-इंट्री के समय कैंपियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर जाएंगे। गोरखपुर, परतावल बाजार की तरफ आने वाले सभी भारी वाहन वाहन नो-इंट्री के समय शिकारपुर से ही डायवर्जन, रोका जाएगा। पनियरा रोड से आने वाले भारी वाहन को पकड़ी से फरेंदा की ओर व फरेंदा की ओर से आने वाले भारी वाहन को पकड़ी से पनियरा की ओर डायर्वजन किए जाएंगे। सिसवा घुघुली की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, काॅमर्शियल वाहन जिनको फरेंदा की तरफ जाना हो वह वाहन नो-इंट्री के समय शिकारपुर, परतावल, पनियरा, कैंपियरगंज होकर फरेंदा जाएंगे। निचलौल की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वे सभी वाहन नो-इंट्री के समय सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर जाएंगे।
चौक रोड से आने वाले सभी भारी वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वह वाहन नो इंट्री के समय झंझनपुर से सिंदुरिया, शिकारपुर, परतावल होकर जाएंगे।।
विज्ञापन
चौक रोड से आने वाले सभी भारी वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो वह वाहन नो इंट्री के समय झंझनपुर से सिंदुरिया, शिकारपुर, परतावल होकर जाएंगे।।
विज्ञापन