{"_id":"66c7516158596df87d056078","slug":"vehicles-will-not-be-able-to-enter-the-city-from-7-am-to-7-pm-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129546-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुबह सात से शाम सात बजे तक शहर में नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुबह सात से शाम सात बजे तक शहर में नहीं जा सकेंगे वाहन
Thu, 22 Aug 2024 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा शुरू होने के पहले व बाद में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था शून्य रहेगी। इस बीच कोई भी वाहन शहर में मुख्य रोड से नहीं गुजरेगा। शहर में यातायात पुलिस प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेगी।
जानकारी के अनुसार, शहर में सुबह 7 बजे से ही प्रमुख मार्गों और परीक्षा केंद्रों के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। शहर के सभी जगहों पर यातायात पुलिस तैनात रहेंगी, जो ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पैनी नजर रखेंगी। बड़े वाहनों को शहर की सीमा से पहले ही डायवर्ट कर दिया गया है।
इससे शहर के भीतर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा। फरेंदा मार्ग से आने वाले वाहनों को महलगंज के पास रुट डायवर्ट किया गया। गोरखपुर से आने वाले वाहनों के लिए शिकारपुर को रुट डायवर्ट किया गया। जबकि शहर से निकलने वाले वाहनों के लिए धनेवा धनेई नहर होते हुए उद्योग चौराहा तक रुट डायवर्ट किया गया है। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि परीक्षा के दिनों में अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि परीक्षा के दिन किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।