{"_id":"8596b144f591a66cb629c09d24f29024","slug":"vehicle-paused-at-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर वाहन थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर वाहन थमे
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली/फरेंदा। नेपाल में मधेसी आन्दोलन का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। नेपाल में मालवाहक वाहनों की आवाजाही कम होने से सोनौली से फरेंदा तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।
बृहस्पतिवार को नेपाल में तीन मधेसी कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में मधेसियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। आंदोलन और सुरक्षा की दृष्टि से मालवाहक वाहनों की आवाजाही कम हो गई है। रोजाना तीन से चार सौ तक जाने वाली गाड़ियां दो दिनों से सौ से सवा सौ तक जा रही है।
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर नौतनवा, संपतिहा, एकसड़वा, कोल्हुई, मोहनापुर, रानीपुर व भैया फरेंदा से बनकटी तक राजमार्ग के किनारे वाहन खड़े हैं। जिससे यात्रियों के आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। वाहनों के खड़ा होने से अगल-बगल के दुकानों का भी धंधा चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि जब तक नेपाल की हालत ठीक नहीं होती तब तक लोगों के सामने काफी समस्याएं होंगी। एसओ फरेंदा डीके शुक्ला ने बताया यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्री वाहन को कहीं नहीं रोका गया।