फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   varmi compost

जिले में निर्मित वर्मी कंपोस्ट ई-कॉमर्स साइट पर भी बिकेगी

Sat, 27 Feb 2021 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
varmi compost
वर्मी कंपोस्ट तैयार करतीं समूह की महिलाएं। - फोटो : MAHARAJGANJ
जिले में निर्मित वर्मी कंपोस्ट ई-कॉमर्स साइट पर भी बिकेगी
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री की पहल
संजय कुमार पांडेय
महराजगंज। जिले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कंपोस्ट ई-कॉमर्स साइट पर भी बिके गा। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उत्पादों को ई-कॉमर्स साइट पर पंजीकृत भी कराया गया है।
जनपद में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है। इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा वर्मी कंपोस्ट को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर रजिस्टर्ड कराया गया है। वर्तमान में जिले के 110 समूहों द्वारा वर्मी कंपोस्ट उत्पादन किया जा रहा है। साइट पर आर्डर बुक होते ही कंपनी का कर्मी आएगा और उसे वर्मी कंपोस्ट का पैकेट उपलब्ध करा दिया जाएगा, इसके बाद निर्धारित पते पर वर्मी कंपोस्ट आसानी से पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह मिठौरा की अध्यक्ष कुंती देवी एवं लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह महुअवां महुई की अध्यक्ष रुक्मीणि देवी ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट बनाने में कोई परेशानी नहीं है। अब तो ऑनलाइन भी बिक्री होगी, इससे आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत महिला समूहों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा सीआईबी बोर्ड निर्माण, सब्जी उत्पादन, मछली पालन, एलईडी निर्माण, सिलाई, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के अलावा अन्य कई कार्य किए जा रहे हैं। जिससे महिलाओं की आमदनी बढ़ रही है। वर्मी कंपोस्ट की बिक्री अब ऑनलाइन होगी। इसके लिए ई-कॉमर्स साइट से भी उत्पाद को जोड़ा जा रहा है। बेहतर परिणाम मिलने पर समूहों के अन्य उत्पादों को भी ई-कॉमर्स साइट से जोड़ा जाएगा।
- अजय कुमार पांडेय, जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
-----------------
महिलाओं की आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं वर्मी कंपोस्ट बना रहीं हैं। इसकी बिक्री ठीक ढंग से हो, ऐसे में उत्पाद को ई कॉमर्स साइट अमेजन पर रजिस्ट्रेशन कराया गया है। अब इसकी बिक्री दूसरे जिलों व प्रदेशों में भी हो सकेगी।

साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/डीसी एनआरएलएम
----------
11 ब्लॉकों में तैयार हो रहा वर्मी कंपोस्ट
जिले के 11 ब्लॉकों के 110 स्थानों पर वर्तमान में वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें बृृजमनगंज 11, पनियरा 19, मिठौरा 19, सदर 11, फरेंदा 7, लक्ष्मीपुर14, परतावल आठ, धानी में तीन, सिसवां में तीन, निचलौल में छह और नौतनवां ब्लॉक में 10 समूहों द्वारा वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है।
------------
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन पर एक नजर
- एक क्विंटल की बिक्री दर - 700 रुपया
- एक क्विंटल बनाने में खर्च - 400 रुपया
- एक बार में करीब तीन क्विंटल उत्पादन
- जिले में 250 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट स्टाक में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed