फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Various proposals approved in the interest of advocates and litigants

Maharajganj News: अधिवक्ता एवं वादकारी हित में विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर

Wed, 18 Feb 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Various proposals approved in the interest of advocates and litigants
नौतनवा। तहसील परिसर स्थित पुस्तकालय में मंगलवार की दोपहर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें लेखा-जोखा समेत विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर अधिवक्ता एवं वादकारी हित में आवश्यक निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सिविल कोर्ट की स्थापना, रेवन्यू बार के पंजीकरण में ग्राम न्यायालय को संयुक्त रूप से मान्यता देने, टोकन प्रणाली लागू करने समेत कई प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। वहीं अधिवक्ताओं के परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होने पर सहायता देने पर भी विचार किया गया। बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भेजे गई बधाई संदेश पत्र पर अधिवक्ताओं ने उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष विभूति यादव, दयानंद यादव, सुधीर शुक्ला, नागेंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, शमसुद्दीन खान, आशीष श्रीवास्तव, अखिलेश उपाध्याय, प्रभाकर, रमेश चौधरी, वीरेंद्र पांडेय, मुकेश पाठक, अमित सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed