फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Varanasi A and Agra B players dominate

वाराणसी ए व आगरा बी के खिलाड़ियों का दबदबा

Wed, 07 Sep 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Varanasi A and Agra B players dominate
नवोदय विद्यालय की संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
वाराणसी ए व आगरा बी के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति की संभाग स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का सदर विधायक ने किया शुभारंभ
महराजगंज। नवोदय विद्यालय समिति की दो दिवसीय संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबले में वाराणसी ए व आगरा बी टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर दबदबा बनाया। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बुधवार को समापन के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।
स्टेडियम में चल रहे संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि कठिन परिश्रम ही किसी भी क्षेत्र में सफलता का परिचायक है। खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर न सिर्फ प्रतियोगिता जीतें बल्कि अपने संभाग का नाम रोशन करने का कार्य करें। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल सभी के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य राकेश कुमार राय ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संचालन हरिवंश चौरसिया ने किया। इस दौरान प्रदीप शर्मा, अमिताभ सिंह, धैया वर्मा, सुरेंद्र, विकास, ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सब जूनियर में इन खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
बालक वर्ग : हरिद्वार बी के रिहान ने आगरा ए के सौरभ को 30-12 से, वाराणसी ए के सूर्यांश ने लखनऊ ए के आयुष को 30-14 से, हरिद्वार ए के नमन ने वाराणसी बी के रोहित को 30-07 से तथा लखनऊ बी के शुभम ने वाराणसी ए के अभिज्ञान को 30-13 से हराया।
बालिका वर्ग : हरिद्वार ए की प्रेरणा ने वाराणसी ए की इशिका को 30-19 से, लखनऊ बी की अदिति प्रिया ने आगरा बी की गौरी को, हरिद्वार ए की आरुषी ने वाराणसी ए की स्वाति को 30-09 से तथा आगरा बी की नीतिका ने लखनऊ बी की प्रकृति को 30-17 से हराया।
--------
जूनियर वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
बालक : आगरा बी के आशीष ने आगरा ए के गुलशन को 30-20 से, वाराणसी ए के जुबेर ने लखनऊ के लक्ष्य को 30-14 से, आगरा बी के लविश ने आगरा ए के आदित्य को 30-17 से तथा वाराणसी ए के नीतिश ने हरिद्वार ए के श्रेयांश को 30-29 से हराया।
बालिका : आगरा बी की पलक ने लखनऊ ए की अहलाब को 30-12 से, वाराणसी ए की अनुष्का ने हरिद्वार ए की अंशिका को 30-17 से, हरिद्वार बी की खुशी ने वाराणसी बी की लक्ष्मी को 30-27 से तथा हरिद्वार ए की दिया ने वाराणसी ए की सीमा को 30-16 से हराया।
-------
सीनियर वर्ग में इन्होंने जीते अपने मुकाबले
बालक वर्ग : आगरा बी के विशाल ने लखनऊ ए के ए. विक्रम को 30-15 से, हरिद्वार ए की देवराज ने वाराणसी ए के विपिन को 30-23 से, आगरा बी के परम ने लखनऊ ए के वैभव को 30-17 से तथा वाराणसी ए के रवि ने हरिद्वार ए के प्रणव को 30-18 से हराया।

बालिका वर्ग : हरिद्वार ए की तन्नु ने आगरा बी की रुबि को 30-13 से, वाराणसी ए की कली ने आगरा ए के अंशिका को 30-10 से, आगरा बी की गौरिका ने हरिद्वार ए की पलक को 30-14 से तथा वाराणसी ए की अंजली ने लखनऊ बी की दिव्यांशी को 30-21 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed