फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Van Mahotsav... 200 children planted 'a sapling in the name of mother'

Maharajganj News: वन महोत्सव... 200 बच्चों ने रोपा 'एक पौधा मां के नाम'

Fri, 05 Jul 2024 06:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 Jul 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav... 200 children planted 'a sapling in the name of mother'
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल वन रेंज परिसर में शुक्रवार को वन महोत्सव के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले वन कर्मियों की मौजूदगी में कार्यक्रम में शामिल रामहर्ष इंटरमीडिएट काॅलेज के बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उसके बाद स्कूली बच्चों ने पार्क और स्कूल परिसर में प्रधानमंत्री के नए विजन एक पौधा मां के नाम रोपकर संरक्षण करने का संकल्प लिया। वहीं घर पर एक पौधा मां के नाम रोपने के लिए वन कर्मियों की ओर से 200 बच्चों में पौधों का वितरण किया गया। इतना ही नहीं इस दौरान बच्चों को पौधरोपण, पर्यावरण और संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया की एक से सात जुलाई तक पूरे प्रदेश में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नए नारे एक पौधा मां के नाम साकार करने को हर व्यक्ति को एक पौधा रोपित कर उसे बचाना है। जिसे लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल 200 बच्चों को जामुन, आम, बरगद, नीम, आंवला, पीपल आदि पौधों का वितरण किया गया। काॅलेज के प्रबंधक रामहर्ष शर्मा ने प्रत्येक छात्र- छात्राओं को घर पर एक पौधा को लगाकर देखभाल करने की अपील की। इस दौरान अशोक सिंह, रविंद्र प्रताप, भोरिक यादव, गोपाल उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed