{"_id":"60d0d6ba8ebc3e2d9b1b57f8","slug":"vaccine-reached-the-village-when-people-started-returning-maharajganj-news-gkp398986740","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग लौटने लगे तब गांव पहुंची वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग लौटने लगे तब गांव पहुंची वैक्सीन
विज्ञापन
वैक्सीन के इंतजार में बैठे परसा राजा के ग्रामीण।
- फोटो : MAHARAJGANJ
लोग लौटने लगे तब गांव पहुंची वैक्सीन
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को परसा राजा गांव में टीका लगाने पहुंची। दोपहर 12 तक तक टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन नहीं पहुंचने से लोग परेशान रहे। तमाम लोग बिना टीका लगवाए लौट गए। दिन में चार बजे तक 130 लोगों को टीका लगाया गया।
मिठौरा ब्लॉक के परसा राजा गांव के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को पहली बार टीका लगाने के लिए शिविर लगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह 10 से 12 बजे तक वैक्सीन का इंतजार करती रही। ग्राम सभा के 13 व्यक्तियों का आधार कार्ड टीका लगवाने के लिए जमा किया था। दोपहर 12:30 बजे केंद्र पर वैक्सीन पहुंची, उसके बाद टीकाकरण शुरू हुआ। एक बजे तक 20 व्यक्तियों टीका लग चुका था। एएनएम रीमा देवी, लक्ष्मी रानी एवं सावित्री चौधरी शिविर में शामिल रहीं। 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। परसा राजा से 22 किमी पर सीएचसी जगदौर है। 8 किमी की दूरी तय कर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। ग्राम प्रधान के साथ आशा कार्यकर्ता लखनावती, मीरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती पांडेय, सुनीता पटेल, सुनीता देवी ने घर-घर जाकर लोगों को ठीक लगवाने के लिए प्रेरित किया।
टीम रोज करती है जागरूक
गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए बनी टीम में अंगद गुप्ता, सोनू पटेल, जनार्दन पटेल, दिग्विजय यादव, कृष्णानंद आदि शामिल हैं। ये सभी ग्राम प्रधान के साथ प्रत्येक दिन लोगों को जागरूक करते हैं।
विज्ञापन
गांव की प्रोफाइल
गांव की कुल आबादी 2490 है। 1300 पुरुष, 1190 महिलाएं हैं। महिलाओं की साक्षरता दर 40 एवं पुरुषों की 75 प्रतिशत है। गांव में 1000 युवा और 500 बुजुर्ग हैं। गांव में 2 प्रतिशत लोग सरकारी सेवा में हैं। बाकी खेती, मजदूरी, व्यापार और निजी कंपनी में नौकरी कर जीवन यापन करते हैं।
गांव के लोगों को टीका लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। वैक्सीन देर से पहुंचने के कारण परेशानी हुई। एक बार फिर शिविर लगवाकर टीका लगाया जाएगा।
योगेंद्र, ग्राम प्रधान
गांव में टीकाकरण पर पूरा जो दिया जा रहा है। शत-प्रतिशत टीका लगाने के प्रयास है। नौ स्थानों पर शिविर लगने के कारण वैक्सीन पहुंचने में देरी हुई। सीएचसी पर रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन टीका लगाया जाता है।
डॉ. विपिन कुमार शुक्ला, प्रभारी अधीक्षक, सीएचसी मिठौरा