{"_id":"610593598ebc3ebaa9266aa5","slug":"vaccination-mahabhiyaan-on-three-august-maharajganj-news-gkp4039495142","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान में 30 हजार टीका लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान में 30 हजार टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

- जिले में तीन अगस्त को 122 से अधिक स्थानों पर लगेगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में तीन अगस्त को कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए महाभियान चलेगा। इसके लिए एक दिन में 30 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 122 से अधिक स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दिशा में तेजी से तैयारी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक दिन का टीकाकरण महाभियान चलाया जाना है। जिसके लिए शासन की ओर से तीन अगस्त का समय निर्धारित किया गया है। अभियान को पूर्ण करने के लिए जिले में एक दिन के लिए तीन गुना वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 96 कलस्टर वाले स्थानों पर टीकाकरण होगा। वहीं जिले के सभी सीएचसी और 13 पीएचसी पर टीकाकरण के लिए बूथ बनाए जाएंगे। डिप्टी सीएमओं डॉ. आईए अंसारी ने कहा कि जिले में लोगों को टीकाकरण करने के लिए एक दिन का शासन स्तर से महाटीकाकरण अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया है। इसे सभी सीएचसी अधीक्षकों को जरूरी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर टीकाकरण के लिए जिले में तीन गुना वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। जिले में सभी को टीका लगाने के लिए विभाग की ओर से हर संभव इंतजाम किए जा रहे हैं।
39000 कोरोना किट होगा वितरित
जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में होम्योपैथ विभाग की ओर से कोरोना किट वितरित किया जाएगा। जिले के 26 अस्पताल में 39000 किट वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित है। प्रत्येक अस्पताल से 1500 किट वितरित होगा। उन्होंने बताया कि किट में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी दवाएं होंगी। कोरोना से बचाव के लिए अस्पताल में आने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है।