{"_id":"60ae8ae08ebc3e34f7419248","slug":"vaccination-applied-to-1200-relative-990-people-maharajganj-news-gkp3958954115","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 सापेक्ष 990 लोगों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 सापेक्ष 990 लोगों को लगाया गया टीका
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका का लक्ष्य पूरा करने में स्वास्थ्य विभाग पसीना बहा रहा है। लेकिन टीकाकरण की गति बढ़ नहीं पा रही है। प्रत्येक दिन समस्याओं से जूझते हुए लोग टीका लगवाने को विवश हैं। बुधवार को जिले में स्वास्थ्य कर्मियों ने विशेष सक्रियता दिखाई। भारत नेपाल सीमा से सटे गांवो में लोगों के घर घर पहुंचकर टीम ने जागरूक कर टीका लगवाया।
जिला अस्पताल में भी लोगों ने टीका लगवाया। इनमें कुछ लोग ऐसे रहे जो मंगलवार को आने के बाद भी टीका लगवाए बगैर लौट गए थे। केंद्र पर टीका उपलब्ध रहा जिससे किसी को परेशानी नहीं हुई।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि 990 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुुसार डॉ. अमित राव गौतम ने बताया कि प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों को टीका लगाने के आदेश के क्रम में बृहस्पतिवार को ग्राम सभा खोरिया बाजार उप स्वास्थ्य केंद्र एवं चकदह में टीका लगाया गया। लोगों को केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर की स्वास्थ्य टीम ने बुधवार को हरदीडाली गांव के संविलयन विद्यालय पर विशेष टीकाकरण कैंप का आयोजन किया। घर- घर जाकर लोगों को कोरोनारोधी टीका से होने वाले लाभ के प्रति जागरूक किया। जिसमें 40 लोगों का टीकाकरण हुआ। डॉक्टर अमित राव गौतम ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखे। ग्राम प्रधान गोपाल नारायण चौधरी ने बताया कि टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर बीसीपीएम रतनपुर मुदीता त्रिपाठी, कुसुम, बीना चौधरी , माया देवी, कुसुमलता, राजकुमार गौड़, राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार सोहरौना तिवारी कोरोना जांच व टीका लगाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया।जिसमें 50 लोगों को टीका लगा। इस दौरान डॉ वीर विक्रम सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।