फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   vaccination after registration

पंजीकरण की बाध्यता होने पर स्वास्थ्य केंद्रों पर कम हुआ दबाव

Tue, 27 Jul 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
vaccination after registration
महिला अस्पताल में कोविड टीका लगवाने के लिए बेठे लोग।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
पंजीकरण की बाध्यता होने पर स्वास्थ्य केंद्रों पर कम हुआ दबाव
विज्ञापन

- सर्वर की समस्या से पंजीकरण करने के लिए परेशान रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर बिना पंजीकरण कराए कोरोनारोधी टीका नहीं लगाया गया। जिससे मंगलवार को जिले के सभी केंद्रों पर कम भीड़ दिखी। शुरू में केंद्रों पर भीड़ लगी रही लेकिन नियम के बारे में जानकारी होने पर लोग वापस चले गए। वहीं जिले में 6063 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
वहीं दूसरी ओर पंजीकरण कराने के लिए सहज जन सेवा केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी रही। तमाम लोग मोबाइल से पंजीकरण करने के लिए परेशान दिखे। सर्वर की समस्या से पंजीकरण कराने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

सिंहपुर ताल्ही गांव के राजू, रंजय एवं शास्त्री नगर के आशीष ने बताया कि पंजीकरण के बारे में जानकारी नहीं थी। महिला अस्पताल में टीका लगवाने आया था। नियम की जानकारी होने पर वापस जाना पड़ा। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि पंजीकरण व्यवस्था शुरू हो जाने से अब स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ कम होगी। जिनका पहले से पंजीकरण रहेगा, उनको टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण के उपरांत ही टीका लगाने के नियम से कम लोग दिखे। प्रभरी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वर चंद विद्यासागर ने कहा कि 200 वैक्सीन उपलब्ध रहा। 129 लोग पंजीकरण कराने के बाद आए उनको टीका लगाया गया। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी चौक बाजार में तैनात डॉ. राम स्वरूप सिंह ने बताया है कि स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ न हो इसलिए जिन लोगों का स्लॉट पहले से बुक है उनका ही टीकाकरण हो रहा है। केंद्र पर 200 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मिला
महराजगंज। जिले में एक कोरोना पॉजिटिव केस मंगलवार को मिला। अब तक कुल 12377 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें सक्रिय केस 7 है। मरने वालो की संख्या 136 है। अब तक 12233 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 714712 सैंपल की जांच अब तक जिले में हो चुकी है। मंगलवार को 1517 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। कोविड-19 अस्पताल इन दिनों खाली है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed