फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uzbekistan woman caught with illegal passport and visa jailed

Maharajganj News: अवैध पासपोर्ट-वीजा के साथ पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की महिला को जेल

Sat, 01 Nov 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Uzbekistan woman caught with illegal passport and visa jailed
पकड़ी गई महिला।
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध पासपोर्ट और वीजा के साथ पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की महिला नागरिक को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान विदेशी महिला दिलवर राखी मोवा जोराजम रिजीन व्लोयाती उरगेज शहर, उज्बेकिस्तान राष्ट्र की नागरिक को 10 माह 10 दिन के साधारण कारावास और 5000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अभियोजन के अनुसार, यह मामला वर्ष 2023 का है। अभियोजन के अनुसार, सोनौली थाने की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्त के दौरान एक विदेशी महिला नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा था। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम दिलवर राखी मोवा बताया। जब पुलिस ने उससे यात्रा दस्तावेज मांगे तो उसके पास मौजूद पासपोर्ट और वीजा संदिग्ध पाए गए। दस्तावेज की जांच में यह पुष्टि हुई कि उसके पास भारत में प्रवेश के लिए वैध वीजा नहीं था। सोनौली पुलिस ने इस संबंध में विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत केस दर्ज किया था। विवेचक ने साक्ष्य संकलन के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने माना कि बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश कर रही थी जो विदेशी अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। जिसके आधार पर न्यायालय ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed