फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   urea will be available on the jotbahi

जोतबही के आधार पर मिल रही यूरिया

Sat, 22 Aug 2020 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
urea will be available on the jotbahi
जोतबही के आधार पर मिल रही यूरिया
विज्ञापन

ज्यादा यूरिया लेने वालों पर कृषि विभाग की पैनी नजर
टॉप 20 की सूची बना रहे अधिकारी, जोतबही के आधार पर मिल रही खाद
महराजगंज। जिले में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग की ओर से सभी उवर्रक बिक्री केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। जोतबही के आधार पर किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद देने के निर्देश दिए गए हैं। अब कृषि विभाग की ओर से अधिक यूरिया खरीदने वालों की सूची बनाई जा रही है। विभाग की ओर से इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। टॉप 20 की सूची बनाने के बाद उसे शासन को भेजी जाएगी।

विभाग की इस कार्रवाई से खलबली मची है। ज्याद यूरिया खरीदने वाले अब अपने बचाव की व्यवस्था में लगे हैं। जांच में कई बिन्दुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। जैसे खाद खरीदने वाले किसान के पास भूमि कितनी है। कौन सी फल उगाते हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अधिक यूरिया खरीदने वाले एवं बेचने वालों के बाद में जानकारी हासिल की जा रही है। अधिक यूरिया लेने वाले टॉप 20 की सूची बनाई जा रही है। 1 अप्रैल से अब तक कितने लोगों ने ज्यादा यूरिया खरीदी है, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। उवर्रक बिक्री को लेकर पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जिले में उवर्रक बिक्री केंद्रो की जांच भी समय समय पर की जा रही है। साथ ही गड़बडी मिलने पर कार्रवाई भी हो रही है। तहसीलवार जांच के लिए अधिकारियों की टीम लगी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में खाद पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान उवर्रक लेते समय अगर कहीं परेशानी हो तो सीधे शिकायत करें, उनकी समस्या का त्वरित समाधान होगा। शासन की मंशा के अनुसार सभी जरूरतमंद किसानों को विभाग की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed