{"_id":"698b93018eef81a7ee0b4cce","slug":"uproar-over-womans-death-during-treatment-at-medical-store-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-171330-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मेडिकल स्टोर में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मेडिकल स्टोर में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
सिसवा कोठीभार थाना अंतर्गत ग्रामसभा कटहरी बाजार में महिला की मौत पर ,परिजनों ने किया हंगामा।
इंजेक्शन लगने के 10 मिनट बाद महिला को होने लगी उल्टी, थोड़ी देर में हो गई मौत होते ही संचालक फरार
भाभी के साथ मेडिकल स्टोर पर इलाज के लिए पहुंची थी सुभावती
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी बाजार में मंगलवार को एक मेडिकल स्टोर में महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस को समझाने के बाद मामला शांत हुआ। मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। यह लाइसेंसी है या नहीं, इसके बारे में जानकारी जुटाई की जा रही है। मृतक के परिजनों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम शीतलापुर की सुभावती (55) कटहरी गांव में अपने मायके आई थी। मंगलवार को दोपहर के बाद उनकी तबीयत खराब होने पर दोपहर करीब दो बजे सुभावती अपनी भाभी के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंची। वहां मेडिकल स्टोर संचालक ने मरीज को जांच के बाद इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई। मेडिकल स्टोर संचालक ने महिला को कौन सा इंजेक्शन लगाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इसके परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। यह देखकर संचालक फरार हो गया। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसकी जानकारी सीएमओ को दी।
मृतका की भाभी बेबी ने बताया है कि ननद की तबीयत खराब हुई थी। मेडिकल स्टोर संचालक ने पहले खून की जांच कराई और इसके बाद इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के 10 मिनट बाद उल्टी होने के बाद वह नीचे गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई है। कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
कोठीभार प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल स्टोर को सील कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
वर्जन
सूचना मिलने पर सीएचसी अधीक्षक सिसवा को मौके पर भेजा गया था। मेडिकल स्टोर को सील करा दिया गया है। इसके बारे में अन्य जरूरी जानकारी एकत्र की जा रही है।
-वीरेंद्र कुमार आर्या, नोडल निजी अस्पताल एवं क्लीनिक