फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar over woman death after operation in maharajganj

Maharajganj News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर हंगामा, दर्ज होगा मुकदमा

Fri, 02 Sep 2022 10:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 10:02 AM IST
सार

थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीएमओ डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने की अनुमति नहीं है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Uproar over woman death after operation in maharajganj
हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी कुसुम (40) का ऑपरेशन बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में हुआ। ऑपरेशन के बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा किया। उधर, अस्पताल संचालक और कर्मचारी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां क्षेत्र के पुरैना निवासी कुसुम अपने मायके तरकुलवां गई हुई थीं। बुधवार को उनके पेट में दर्द हुआ। परिजन सियरहीभार रोड पर एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने जांच किया तो पेट में पथरी होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के लिए कहा और महिला को भर्ती कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह ऑपरेशन हुआ और दोपहर में उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीएमओ डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने की अनुमति नहीं है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed