फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar over not allowing married woman to enter in-laws' house

विवाहिता को ससुराल में नहीं घुसने देने पर हंगामा

Sat, 26 Mar 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uproar over not allowing married woman to enter in-laws' house
विवाहिता को ससुराल में नहीं घुसने देने पर हंगामा
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पैसिया ललाइन में शनिवार को विवाहिता ससुराल रहने पहुंची तो वहां के लोग घर में ताला लगा कर हट गए। मौके पर सिर्फ विवाहिता के पति की दादी मिलीं। उनसे महिला की तीखी बहस हुई। आस-पास के लोग जुट गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। विवाहिता घर में घुसने से असफल रहने पर विवाहिता आंगन में ही डेरा डाल कर बैठ गई।
पीड़िता समीना खातून निवासी सोनवल ने आरोप लगाया कि उनके पति जहीर आलम दूसरी शादी करने की फिराक में हैं। इसी कारण उनको घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। तहरीर के मुताबिक, सोनवल निवासी जहीर आलम से दो वर्ष पूर्व निकाह हुआ था, लेकिन कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं, पति घर वालों की मदद से दूसरी शादी करने जा रहा था। दो सप्ताह पहले पीड़िता के हाथ शादी का कार्ड लग गया।
विज्ञापन

उसके बाद पीड़िता ने आनन-फानन में उच्चाधिकारियों समेत मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई थी। थाने में तहरीर देने के बाद मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति, सास, ससुर व प्रधान के प्रतिनिधि पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अभी मामले की छानबीन चल रही थी कि इसी बीच विवाहिता पति के मकान में रहने के लिए शनिवार को पहुंच गई। थाना प्रभारी पुरंदरपुर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एक सप्ताह पहले केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed