फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar due to sloganeering during idol immersion, tension between two communities

Maharajganj News: मूर्ति विसर्जन के दौरान नारेबाजी से हंगामा, दो समुदायों में तनाव

Wed, 15 Nov 2023 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Uproar due to sloganeering during idol immersion, tension between two communities
मूर्ति विसर्जन के दौरान नारेबाजी से हंगामा, दो समुदायों में तनाव
मस्जिद के बगल के रास्ते मूर्ति ले जाने को लेकर हुआ विवाद, मौके पर सीओ सदर समेत चार थानों की फोर्स मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान नारेबाजी होने पर हंगामा हो गया। इसे लेकर दो समुदायों के बीच तनाव हो गया। विवाद बढ़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना स्थल पर सीओ सदर समेत चार थानों की फोर्स के साथ पीएसी व क्यूआरटी फोर्स तैनात की गई है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मूर्ति विसर्जन कराया गया। पुलिस ने अनुसार गांव में शांतिपूर्ण माहौल है।
जानकारी के अनुसार श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा में सोमवार को अपराह्न तीन बजे लक्ष्मी मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। गांव में स्थित मस्जिद के बगल वाले रास्ते पर जुलूस पहुंचने के बाद वहां एक वर्ग विशेष के लोगों ने विरोध कर धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घटना कि सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में सीओ सदर के साथ श्यामदेउरवा थाना के अलावा पनियरा, भिटौली, समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गई। पुलिस की सुरक्षा के बीच निर्धारित रूट से मूर्ति विसर्जन के लिए घाट पर पहुंचाया गया। उसके बाद विसर्जन कराया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मूर्ति विसर्जन कराया गया। गांव में माहौल शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

चार नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा में दूसरे मंगलवार को भी पुलिस व पीएसी बल तैनात रही। गांव के मुख्य स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैद किए गए हैं। मामले में पुलिस ने उत्पात मचाने वाले चार नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महम्मदा में सोमवार शाम लगभग चार बजे लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन को लेकर तनाव हो गया था।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आयोजन समिति के मनीष कन्नौजिया की तहरीर पर आरोपी एजाज खां, अल्ताफ, आलमगीर, अरबाज आदि नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चार आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed