फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar calms down in Kathmandu, border traffic normal

Maharajganj News: काठमांडो में हंगामा शांत, सरहद से आवागमन सामान्य

Sun, 26 Nov 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Uproar calms down in Kathmandu, border traffic normal
महराजगंज। नेपाल की राजधानी काठमांडो में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई थी। पर्यटकों को काठमांडो नहीं जाने दिया जा रहा था। अब वहां हालात सामान्य होने पर सोनौली सीमा से ट्रक समेत पर्यटक बस काठमांडो रवाना हो रहे हैं। उनको आने जाने पर कोई रोक नहीं है। भंसार की समय सीमा भी समाप्त कर दी गई है। पहले की तरह आवागमन हो रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेपाल में जगह-जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। झापा में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के साथ पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार को सोनौली सीमा नेपाल की राजधानी काठमांडो जाने वाले पर्यटक वाहन को बेलहिया में रोका नहीं गया। 12 घंटे तक भंसार बनाने की बाध्यता भी समाप्त कर दी गई। इससे नेपाल में जाने वाले पर्यटकों ने राहत महसूस की। गोरखपुर नौसड़ के वीरेंद्र प्रसाद पोखरा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वहां दो दिन रूकना है। भंसार भी दो दिन का बन गया है। इसी तरह से पशुपति नाथ दर्शन के लिए आ रहे आजमगढ़ के सत्यव्रत यादव परिवार के सदस्याें के साथ मिले। उन्होंने कहा कि पता चला था कि दो दिन से काठमांडो नहीं जाने दिया जा रहा है, लेकिन शनिवार को भंसार में कोई परेशानी नहीं हुई। आवागमन सामान्य दिख रहा है। इसी तरह से जरूरत के अनुसार पर्यटक अपने पसंदीदा स्थल की ओर रवाना हुए। भारत नेपाल मैत्री संघ के अध्यक्ष श्रीचंद्र गुप्ता ने बताया कि स्थिति सामान्य है। शनिवार से काठमांडू की यात्रा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

झापा शहर में पहुंचे पूर्व नरेश नेपाल ने निकाली पदयात्रा
महराजगंज। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर झापा पहुंचे और समर्थकों से मुलाकात कर पदयात्रा यात्रा निकाली। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपीए) के प्रवक्ता मोहन कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि शनिवार को धुलाबाड़ी में निमजा नदी से पूर्व नरेश के स्वागत के लिए 8,000 बाइकों की रैली निकाली गई है। कार्यक्रम में पूर्व नेपाल नरेश शाह ने बिरतामोड़ में पदयात्रा के दौरान आम लोगों से मुलाकात भी किया। राजशाही की मांग को लेकर करीब 50 हजार लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा घेरा लगाकर प्रदर्शन को रोका
महराजगंज। नेपाल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होने के बाद प्रशासन ने कड़ाई शुरू कर दी है। तिनकुने में विरोध कार्यक्रम तय होने के बाद सुरक्षा घेरा लगाकर प्रदर्शन को रोक दिया गया, जबकि नेता प्रसाई को भक्तपुर में उनके आवास से बाहर निकलने से रोक दिया गया। पुलिस ने उनके समर्थकों को हिरासत में लिया और शाम को रिहा कर दिया। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा ने कहा कि नेपाली कांग्रेस और सीपीएन माओवादी केंद्र के भीतर ''हिंदू राष्ट्र'' घोषित करने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने आज ट्विटर पर एक लंबे बयान में यह दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed