फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar after the death of the injured in a knife attack

चाकू से हमले में घायल की मौत के बाद हंगामा

Sat, 26 Jun 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar after the death of the injured in a knife attack
चाकू से हमले में घायल की मौत के बाद हंगामा
विज्ञापन

महराजगंज/सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के जुगौली गांव में रास्ते के विवाद में शुक्रवार रात चाकू से हमले में पांच लोगों घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल जहरूद्दीन की रात में मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा के समझाने के बाद लोग शांत होकर घर चले गए। गांव में पुलिस एवं पीएसी का पहरा बढ़ा दिया गया।
शनिवार को एसपी प्रदीप गुप्ता गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लेने के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सजग किया। इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज होने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित निजामुद्दीन की तहरीर पर आरोपित शमशुल हक, परवेज, फिरोज, खुशीहाल, इरफान और अब्दुल अहमद के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार रात में इलाज के दौरान जहरुद्दीन की मौत के बाद पुलिस ने शव को सोनौली लाई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इसकी सूचना परिजनों और ग्रामीणों को मिलते ही वे उग्र हो गए। कुछ देर के लिए कोतवाली परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। चाकू से हमले में जहरूद्दीन, कमालुद्दीन, निजामुद्दीन, मैनुद्दीन, और सादिया घायल हुए हैं। इनमें कलामुद्दीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज हुआ है। दो लोग को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गांव में हालात सामान्य है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed