{"_id":"6aea4d4276bd96984b0f96ef","slug":"upon-arrival-at-chc-mithaura-doctors-declared-the-person-dead-police-are-investigating-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-188521-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
मिठौरा। थाना चौक क्षेत्र के ग्राम बड़हरा राजा में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवती की लाश घर में बनाए गए फंदे से लटकती मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, अनुष्का प्रजापति पुत्री राजेश प्रजापति अक्सर अपने मामा के घर ही रहती थी। परिजन के अनुसार सोमवार दोपहर करीब मामा के घर से अपने घर आई थी। चार बजे वह अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौक लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना थाना चौक पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस बाबत थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि लाश का पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।