{"_id":"619d340f9260087cdb5dcb02","slug":"upgread-of-48-sub-health-center-maharajganj-news-gkp4174000185","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चीकृत होंगे 48 सब सेंटर, बढ़ेंगी स्वास्थ्य सेवाएं़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चीकृत होंगे 48 सब सेंटर, बढ़ेंगी स्वास्थ्य सेवाएं़
विज्ञापन
उच्चीकृत होंगे 48 सब सेंटर, बढ़ेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
महराजगंज। जिले में उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर सुविधा देने की व्यवस्था की जा रही है। केंद्रों को उच्चीकृत कर वहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी जिससे लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। वर्ष 2021-22 में जिले के 48 उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। इसमें 42 सेंटर के भवन निर्माण के लिए भूमि भी उपलब्ध हो चुकी है। जिन छह सेंटर के लिए भूमि नहीं मिल सकी है। वहां पर ब्रांडिंग की जाएगी। इससे घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में जो उप स्वास्थ्य केन्द्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत होंगे, उनमें सतगुरु, कमासीन खुर्द, महदेइया (पनियरा) खानपुर, नरायनपुर, चौमुखा व मिर्जापुर पकड़ी (घुघली) लालपुर, सहजनवां बाबू, पृथ्वीपाल गढ़, बभनी, कम्हरिया, दुबौलिया व शाहाबाद ( बृजमनगंज) रामपुर व बरडार (धानी) पोखरभिंडा (फरेन्दा) रजवल व मिठौरा( मिठौरा) तथा लोहेपार (सिसवां) शामिल हैं। इसी प्रकार भोथियानी, भारतखंड पकड़ी, बलहीखोर, रूदौली, कपरौली, रामनगर, बहुआर तथा कटहरी( निचलौल) राजधानी, सिंहपुर थरौली, महदेवा, बसडिला, नईकोट, बरगदवा अयोध्या, देवपुर, मुड़िली, सोंधी, मोहनापुर, खालिकगढ़ और भगीरथपुर ( ल्क्ष्मीपुर) उपकेंद्र भी एस सूची में शामिल हैं। नौतनवां ब्लॉक के सब सेंटर नौतनवां, छपवा, बाबू पैसिया, रतनपुर, भगवानपुर, कोहरगड्डी, मानिकपुर तथा दुर्गापर को भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा।
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी यह सुविधा
उच्चीकृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जुड़ी आबादी को खून की जांच, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, हेपेटाइटिस, बलगम, टायफाइड आदि की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा गर्भावस्था, शिशु जन्म देखभाल, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य देखभाल, संचारी रोग प्रबंधन, साधारण बीमारियों का उपचार, परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक और प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल के अलावा गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, रेफरल और फॉलोअप की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पहले से संचालित हैं 153 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
जिले में 153 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहले से संचालित हैं। नए 48 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को जोड़ कर कुल 201 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हो जाएंगे। इन केन्द्रों में से 94 केन्द्रों पर कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर की तैनाती हो गई है। प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जुड़ी करीब पांच हजार आबादी लाभान्वित होगी।