फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP Bord exam

यूपी बोर्ड : केंद्र निर्धारण के लिए आईं 58 आपत्तियां

Tue, 02 Feb 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
UP Bord exam
यूपी बोर्ड : केंद्र निर्धारण के लिए आईं 58 आपत्तियां
विज्ञापन

नौ तक निस्तारित कर माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2021 में आयोजित बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों पर कुल 58 आपत्तियां आईं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति इनका निस्तारण कर नौ फरवरी तक अपनी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजेगी।
परिषद ने जिले के सभी 244 माध्यमिक विद्यालयों के आधारभूत सूचना को आनलाइन मंगाते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 109 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी कर दी। सूची जारी होने के बाद विद्यालयों के जिम्मेदारों से 30 जनवरी तक उस पर आपत्ति भी मांगी गई थी। प्राप्त आपत्तियों में 30 नए केंद्र को बनाने को लेकर, 19 केंद्रों को अधिक दूर बनाने, सात धारण क्षमता से संबंधित तथा दो अन्य प्रकार की हैं। आपत्तियों को जिले स्तर पर बनाई गई समिति द्वारा निस्तारित किया जाएगा। निस्तारण के उपरांत नौ फरवरी को उसकी रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रों के संबंध में कुल 58 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिसको समिति के माध्यम से निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह समिति करेगी आपत्तियों का निस्तारण
बोर्ड परीक्षा के केंद्रों से संबंधित आपत्तियों के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जो समिति गठित है उसमें सभी एसडीएम, दो प्रधानाचार्य को सदस्य और जिला विद्यालय निरीक्षक को सदस्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed