फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP Board: Preparations for evaluation intensify

यूपी बोर्ड : मूल्यांकन की तेज हुई तैयारी

Tue, 11 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 11 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Preparations for evaluation intensify
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा के साथ-साथ उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की गतिविधि भी बोर्ड ने तेज कर दी है। इससे समय पर कॉपियों की जांच पूरी कर परीक्षाफल घोषित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों की तरह कॉपी जांचने के लिए भी परीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगेगी, जिसके संदर्भ में आदेश आ चुके हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालय शिक्षकों का विवरण अपडेट करेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 111 बने जहां 24 फरवरी से परीक्षा चल रही है जो 12 मार्च तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के 72600 परीक्षार्थी नामांकित रहे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होकर तीन अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की ड्यूटी भी ऑनलाइन लगाई जाएगी। बोर्ड जिन शिक्षकों को परीक्षक बनाएगा, उनकी सूची पोर्टल पर अपलोड करने के साथ डीआईओएस को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो संकलन केंद्रों पर जांच : जनपद में दो स्कूलों को उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र बनाया गया है, जहां कापियाें का मूल्यांकन पूरा किया जाएगा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज फरेंदा को 40 परीक्षा केंद्रों का तो महराजगंज इंटर काॅलेज को 71 परीक्षा केंद्रों का संकलन केंद्र बनाया गया है। इसी दो केंद्रों पर काॅपियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed