फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Up Board Exams will be held at 110 centres

110 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Thu, 24 Feb 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Up Board Exams will be held at 110 centres
110 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा आफलाइन ही होगी। यह स्थिति स्पष्ट होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में परीक्षा के लिए 110 केंद्रों पर मुहर लगा दी है। इन केंद्रों पर पंजीकृत लगभग 68 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
कोविड काल में विद्यार्थियों का काफी नुकसान हुआ है। एक तरफ जहां विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से शिक्षा नहीं प्राप्त हो सकी, वहीं कई बार बोर्ड परीक्षाओं को भी टालना पड़ा। कोविड का प्रभाव कम होने के बाद शिक्षा को गति देने का प्रयास शुरु ही हुआ था कि ओमिक्रॉन की वजह से एक बार फिर पढ़ाई प्रभावित होने लगी। आनलाइन कक्षाओं के चलने से न तो विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से ज्ञान प्राप्त हो सका और न ही अच्छी तैयारी हो सकी। अब परीक्षा को बेहतर ढंग से कराए जाने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्रों का निर्धारण भी कर दिया गया है। परिषद की ओर से 111 केंद्रों की सूची जिला स्तरीय समिति के समक्ष भेजी गई थी। सत्यापन में पाया गया कि निचलौल स्थित राष्ट्रीय बाली इंटर कालेज के उपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। ऐसे में इस केंद्र को हटाते हुए शेष सभी 110 केंद्रों की सूची परिषद को भेजी गई थी, जिस पर परिषद ने परीक्षा कराने की सहमति प्रदान की।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस बार जिले के 110 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होगा।
हाईस्कूल में 38,799 तो इंटर में 29,171 परीक्षार्थी पंजीकृत
जिले भर में संचालित होने वाले विद्यालयों में इस बार हाईस्कूल के कुल 38,799 तथा इंटर के कुल 29,171 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कुल 67970 परीक्षार्थियों की बेहतर ढंग से परीक्षा कराने के लिए जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed