फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP board exam will be held today amid tight security, preparations complete

Maharajganj News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

Thu, 22 Feb 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
UP board exam will be held today amid tight security, preparations complete
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा में 73033 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम हुए हैं। बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 109 केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। कंट्रोल रूम में शिफ्टवार ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में उड़ाका दल की छह टीमें गठित हैं। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक अतिरिक्त व्यवस्थापक की भी तैनाती की गई है। इस बार हाईस्कूल में 42035, इंटरमीडिएट में 30989 समेत 73033 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक सचल दस्ते में एक अधिकारी के साथ एक महिला व एक पुरुष शिक्षक शामिल किए जाएंगे। साथ ही पुलिस टीम भी रहेगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 1300 शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है। केंद्र पर परीक्षार्थी को 30 मिनट पहले पहुंचना है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। केंद्रों पर डेस्क स्लीप लग गई है। बुधवार को केंद्रों की जांच कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र व कापियां पहुंचा दी गई हैं। इनकों कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। नकल विहीन परीक्षा के लिए जिले में पांच जोनल अधिकारी, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह सचल दल, 1823 कक्ष निरीक्षक और 109 केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। एक सेक्टर मजिस्ट्रेट पर आठ से दस परीक्षा केंद्रों की जांच करने की जिम्मेदारी होगी। तीसरी नजर के तौर पर केंद्रों पर लगाए गए उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे परीक्षार्थियों की हर गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। जिले को पांच जोन में बांटा गया है। एक जोन में करीब 20 से 25 परीक्षा केंद्र हैं।
परीक्षा केंद्रों पर सफाई का विशेष ध्यान दिया गया है। प्राथमिक उपचार की व्यवस्था हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि केंद्रों का सैनिटाइजेशन कराया जा चुका है। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्र के नजदीक स्थित स्वास्थ्य केंद्रों से समन्वय स्थापित कर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है।

परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने वाले परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका उसी दिन पंजीकृत डाक से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी। यह जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक को होगी। नकल करते पाए जाने पर सचल दल नकल सामग्री परीक्षार्थी से लेकर उसे दूसरी उत्तर पुस्तिका दे देते हैं। परीक्षा के बाद केंद्र व्यवस्थापक पहली उत्तर पुस्तिका और नकल सामग्री को भेज देते हैं, लेकिन दूसरी उत्तर पुस्तिका को अन्य परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ भेजते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों की दूसरी उत्तर पुस्तिका अब उसी दिन कोर्ट के संभागीय कार्यालय भेजनी होगी। संवाद
इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार का इलेक्ट्रानिक गैजेट लेकर न आएं

परीक्षा के दौरान डिजिटल घड़ी पर रोक रहेगी

परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राएं किसी प्रकार की अंगूठी आदि पहनकर नहीं जा सकेंगे

खाने-पीने की चीजें भी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर नहीं जा सकेंगे

परीक्षा कक्ष में पहुंचने पर अपनी डेस्क की जांच अवश्य करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed