फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP Board: Entry to the examination centre will be granted after three layers of checking.

यूपी बोर्ड : तीन लेयर की जांच के बाद परीक्षा केंद्र में मिलेगी प्रवेश

Wed, 18 Feb 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Entry to the examination centre will be granted after three layers of checking.
पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की होगी परीक्षा, विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 07:30 बजे
विज्ञापन

छह सचल दल 5 जोनल मजिस्ट्रेट को दायित्व, 104 केंद्र व्यवस्थापक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात
महराजगंज। जिले के 104 परीक्षा केंद्रों पर आज से यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़े निगरानी प्रबंधों के बीच शुरू हो रही है। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने मंगलवार को सचल दल व बोर्ड परीक्षा शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नामित जिम्मेदारों संग बैठक की। तीन लेयर में जांच प्रक्रिया पूरी कर विद्यार्थियों को केंद्र में दाखिला मिलेगा। गेट के बाहर, विद्यालय परिसर में और कक्ष में घुसने से पहले विद्यार्थियों की जांच की जाएगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार हाईस्कूल व इंटर के 70,701 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इसमें हाईस्कूल के 38,961 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। बालकों की संख्या बालिकाओं से अधिक है। बालक 19,614 और बालिका की संख्या 19,346 है जबकि एक ट्रांसजेंडर ने परीक्षा फार्म भरा है। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा सुबह 08:30 से 11:30 तक होगी। पहली पाली में विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 07:30 बजे और कक्ष निरीक्षक, केंद्र प्रभारी, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक सुबह सात बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए डीआईओएस स्तर से नामित नोडल टीम के सदस्य अनमोल कुमार ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा है, विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 45 मिनट पूर्व रखी गई है। इससे पहले केंद्र प्रभारी, कक्ष निरीक्षक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। इसमें इंटर के 31,740 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा है। इनमें 15,701 बालिकाएं और 16,039 बालक शामिल हो रहे हैं। 104 परीक्षा केंद्रों के लिए इतने ही केंद्र प्रभारी व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। जबकि 5 जोनल मजिस्ट्रेट व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। निगरानी के लिए 6 सचल दल गठित किए गए हैं।
4 हजार के लगभग कक्ष निरीक्षक
शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के लिए लगभग 4,000 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। इनमें 2,300 माध्यमिक शिक्षक और बाकी प्राथमिक शिक्षक लगाए गए हैं। 24 परीक्षार्थियों वाले परीक्षा कक्ष में एक, 40 संख्या वाले में 2 और 50 की संख्या वाले विद्यार्थियों के कमरों में तीन कक्ष निरीक्षक होंगे। सभी कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर प्रिंट पहचान पत्र जारी किए गए हैं। बालिका परीक्षा केंद्रों पर शिक्षिका कक्ष निरीक्षक होंगी।
सचल दल में यह शामिल
डीआईओएस की तरफ से गठित सचल दल में डीआईओएस स्वयं, बीएसए रिद्धि पांडेय, कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता सहित राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक शामिल हैं।
एसटीएफ व कंट्रोल रूम सक्रिय
सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए डीआईओएस आफिस सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम से सभी केंद्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शिक्षकों की टीम शिफ्टवार तैनात रहेगी। बरवांराजा माध्यमिक स्कूल के प्रवक्ता रामजी प्रसाद के नेतृत्व में टीम निगरानी करेगी। इसके अलावा एसटीएफ ने अपने लोकल इंटेलिजेंस को गोपनीय निगरानी के लिए लगा रखा है। 8858565060 नंबर पर कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।

वर्जन
यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल व शुचिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटोकापी व साइबर सेंटर बंद रखे जाएंगे। कहीं गड़बड़ी या नकल गिरोह की सक्रियता पुष्ट हुई तो राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed