फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP Board: Due to strictness, 52 students left compartment exam

यूपी बोर्ड : सख्ती का असर 52 ने छोड़ी कंपार्टमेंट परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Due to strictness, 52 students left compartment exam
महराजगंज। शनिवार को यूपी बोर्ड 2025 की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन महराजगंज इंटर काॅलेज में आयोजित हुई। परीक्षा की सख्ती को देखते हुए 52 विद्यार्थी दोनों पालियों को मिलाकर अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के ऐसे परीक्षार्थी जो किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण थे उनके लिए बोर्ड की तरफ से कंपार्टमेंट परीक्षा का प्रावधान किया गया। परीक्षा केंद्र प्रभारी महराजगंज इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. सुजीत चौधरी ने बताया कि कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा सुबह व शाम दो पालियों में संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 तक हुई। इसके लिए कुल 287 परीक्षार्थियों को प्रतिभाग करना था, लेकिन परीक्षा में 23 अनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक हुई जिसमें 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर की परीक्षा के लिए कुल 205 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed