{"_id":"6a287a65fea3a60b6305026c","slug":"unruly-youths-created-a-ruckus-and-beat-up-a-shopkeeper-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178955-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनबढ़ युवकों ने मचाया उत्पात, दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनबढ़ युवकों ने मचाया उत्पात, दुकानदार को पीटा
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के श्यामदेउरवां-बड़हरा बरईपार मार्ग स्थित एक जनरल स्टोर पर मंगलवार देर शाम कुछ मनबढ़ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत बताए जा रहे युवकों ने पहले सड़क से गुजर रहे एक राहगीर के साथ मारपीट की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों का हंगामा लगातार बढ़ता जा रहा था। इसी बीच पास स्थित जनरल स्टोर के दुकानदार ने उन्हें दुकान के सामने से हटने और शांति बनाए रखने की बात कही। दुकानदार की यह बात युवकों को नागवार गुजर गई। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने दुकानदार को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। सबसे हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद एक दरोगा के सामने भी युवक दुकानदार के साथ मारपीट करते रहे।
इस संबंध में एसओ श्यामदेउरवां सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में मारपीट किए जाने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।