फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unrecognized school opens despite notice.

Maharajganj News: नोटिस के बाद भी खुल जाता है बिना मान्यता स्कूल

Fri, 11 Sep 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Unrecognized school opens despite notice.
धानी गोदाम में संचालित बिना मान्यता और मानक का स्कूल |
धानी बाजार। क्षेत्र के धानी बाजार, ढोढघाट चौराहा, करमहा चौराहा समेत कई स्थानों पर बिना मान्यता और मानक पूरे किए स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। कार्रवाई के बावजूद इन स्कूलों के दोबारा खुलने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिकड़ा मंदिर चौराहा स्थित ग्रामसभा झांंगपार में एक स्कूल कई वर्षों से गोदाम में संचालित किया जा रहा है। स्कूल में हाईस्कूल स्तर तक की पढ़ाई कराए जाने की बात सामने आ रही है। खास बात यह है कि खंड शिक्षा अधिकारी धानी की ओर से इस स्कूल को कई बार नोटिस जारी कर बंद कराया जा चुका है। इसके बावजूद एक-दो दिन बंद रहने के बाद स्कूल फिर से संचालित होने लगता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना मान्यता और मानक पूरे किए स्कूल का संचालन बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। बार-बार कार्रवाई के बाद भी स्कूल के दोबारा खुलने से शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धानी अगनित कुमार ने बताया कि बिना मान्यता और निर्धारित मानक पूरे किए किसी भी स्कूल का संचालन नहीं किया जा सकता। गोदाम में संचालित उक्त स्कूल को कई बार बंद कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बीते अप्रैल माह में जांच के दौरान उक्त स्कूल समेत अन्य विद्यालयों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। बिना मान्यता और मानक पूरे नहीं होने के कारण इन स्कूलों को बंद कराया गया था। इसकी जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed