फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unity march taken out with the slogan Vande Mataram

Maharajganj News: वंदे मातरम के नारे के साथ निकाली एकता यात्रा

Tue, 11 Nov 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Unity march taken out with the slogan Vande Mataram
पनियरा में एकता यात्रा में शामिल विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व ब्लाक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला
पनियरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पनियरा में सोमवार को विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में एकता यात्रा निकाली गई। यात्रा इलाहाबास से निकलकर बैजुडेहरा, बड़वार, पनियरा मंदिर चौराहा होते हुए पनियरा ब्लॉक परिसर तक पहुंची।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भाजपा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेशव्यापी पदयात्राएं शुरू कर रही है। ‘’यूनिटी मार्च’’ के नाम से ये पदयात्राएं 20 नवंबर तक निकाली जाएंगी। यह यूनिटी मार्च समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करेगा। जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी जयंती पर हम सबको उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। यात्रा में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठेलाल निगम, शिवेन्द्र सिंह चौधरी, जिला महामंत्री बबलू यादव, विभूति सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पद यात्रा की तैयारियों को लेकर मंथन : चौक बाजार। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 17 नवंबर को आयोजित होने वाली पद यात्रा की तैयारियों को लेकर चौक नगर पंचायत कार्यालय में बैठक हुई।सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि 17 नवंबर को आयोजित होने वाली पद यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed