फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Union Finance Minister reached the district, public meeting will be held today

Maharajganj News: जिले में पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री, आज होगी जनसभा

Thu, 22 Feb 2024 08:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 Feb 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
Union Finance Minister reached the district, public meeting will be held today
महराजगंज। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के महराजगंज जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कतरारी से लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के आवास तक भाजपा कार्यकर्ता झंडा, बैनर, होर्डिंग लगाकर वित्त मंत्री का स्वागत किए। शुक्रवार को मंडी परिसर में दोपहर 12 बजे से जनसभा होगी। सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन

जनपद की सीमा पर पहुंचने पर कतरारी में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण और केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत हुआ। यहां से काफिला परतावल की तरफ बढा। परतावल में वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय सिंह, परतावल चेयरमैन प्रियंका मद्धेशिया, सतीश मद्देशिया, शिव शंकर वर्मा, अंगद गुप्ता ने माला पहनाकर ढोल नगाडों के साथ स्वागत किया। यहां से काफिला शिकारपुर पहुंचने पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया, प्रमुख प्रतिनिधि सिसवा धीरू सिंह, प्रमुख घुघुली ओम प्रकाश जायसवाल,प्रमुख प्रतिनिधि सदर विवेक गुप्ता ने स्वागत किया।
विज्ञापन


लोक निर्माण निरीक्षण भवन पर पहुंचे अधिकारी
महराजगंज। वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमण के जनपद आगमन के अवसर पर लोक निर्माण निरीक्षण भवन पर जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डाॅ. पंकज वर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी ने सभी लोगों का परिचय वित्त मंत्री से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed