फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unidentified middle-aged man's body found in sugarcane field

Maharajganj News: गन्ने के खेत में मिला अज्ञात अधेड़ का शव

Fri, 26 Dec 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Unidentified middle-aged man's body found in sugarcane field

विज्ञापन


घुघली। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पौहरिया के पूर्वी सिवान में गन्ने के खेत में एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गन्ना छील रहे मजदूरों ने शव देखकर शोर मचाया तो देखने वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू दी है।




बृहस्पतिवार को सुबह मजदूर दिवाकर यादव के गन्ने के खेत में गन्ना छील रहे थे। खेत में फैली दुर्गंध पर शक होने पर मजदूरों ने खोजबीन शुरू की तो उन्हें एक अधेड़ का सड़ा हुआ शव मिला। मजदूरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने खेत में शव होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव पुराना होने के कारण सड़ गया था। इस वजह से पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि गन्ने के खेत में अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed