फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Undisturbed basic facilities on booths

बूथों पर बुनियादी सुविधाएं नदारद

Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Undisturbed basic facilities on booths
बूथों पर बुनियादी सुविधाएं नदारद - फोटो : अमर उजाला

सिसवा बाजार (महराजगंज)। जिले के सात निकायों में अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। इस बीच मतदान के लिए बने कई बूथों पर बुनियादी सुविधाएं न होने से चुनाव ड्यूटी पर मंगलवार पहुंचे मतदान कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

सिसवा नगर पंचायत में कुल 14 वार्ड हैं। जहां नौ मतदान केंद्रों पर 22 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। उधर, मतदान ड्यूटी पर मंगलवार को पहुंचे कई मतदान कर्मियों को परेशानी हुई। कई बूथों पर बदहाल शौचालय व कमरों के फर्श टूटे हुए दिखे। पीने के लिए शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था नहीं दिखी। कई बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए बने रैंप भी क्षतिग्रस्त हैं। आवागमन के रास्ते भी खराब मिले। इसके चलते मतदान कर्मियों को ड्यूटी वाले बूथों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह स्थिति तब थी कि निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदान के लिए बनाए गए सभी बूथों पर रैंप, बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

ग्राम सभा सिसवां बुजुर्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थिति ठीक नहीं थी। शौचालय गंदगी से पटा मिला। गन्ना विकास समिति में बने बूथ पर भी शौचालय बदहाल मिला और उसमें ताला लटका हुआ मिला। वार्ड संख्या 13 स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांगों के लिए बना रैंप और फर्श टूटे हुए दिखे। यहां इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब था। हालांकि नगर पंचायत की तरफ से पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है। वहीं, प्रशासन की तरफ से निकाय चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को आनन-फानन में विद्यालयों के दीवारों पर पेंटर के जरिए बूथ के नाम लिखवाए जा रहे थे। वार्ड नंबर 14 स्टेट चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के भवन पर बूथ का नाम तक नहीं लिखा गया था। मतदान कर्मियों को सोने के लिए बिस्तर की व्यवस्था नहीं थी। जिसके कारण वे फर्श पर चादर बिछाकर लेटे हुए मिले। वार्ड संख्या चार स्थित संस्कृत पाठशाला में बने बूथ पर एक हैंडपंप है, जिससे दूषित जल निकल रहा था। वार्ड नंबर पांच जैनी छपरा में स्थित प्राइवेट विद्यालय में बने बूथ पर सब कुछ तो ठीक था लेकिन यहां पहुंचने के लिए रास्ते में सड़क क्षतिग्रस्त थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम निचलौल देवेश कुमार गुप्ता का कहना है कि सभी बूथों पर पानी, बिजली, शौचालय व साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी भी बूथ पर लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed