फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Under the leadership of Modi, the country is rapidly moving towards self-reliance.

Maharajganj News: मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा आगे

Fri, 07 Nov 2025 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Under the leadership of Modi, the country is rapidly moving towards self-reliance.
आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रोफेशनल मीट का आयोजन हुआ
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रोफेशनल मीट का आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं बल्कि तकनीकी, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में भी स्वावलंबन है।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रोफेशनल मीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान देश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने वाला है। इससे युवाओं और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर मिला है, जिससे राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज देश का हर वर्ग सशक्त बन रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के हाथों में नए अवसर दे रही हैं।
विज्ञापन

प्रोफेशनल मीट को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ गोरखपुर के संयोजक भोला अग्रहरी, अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, मधुर सिंह, बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed