फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Under 'Mission Safe Future', 45 vehicles were inspected and fines totaling 35,000 were collected.

Maharajganj News: मिशन सेफ फ्यूचर के तहत 45 वाहनों की जांच कर 35 हजार जुर्माना वसूला

Fri, 03 Jul 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Under 'Mission Safe Future', 45 vehicles were inspected and fines totaling 35,000 were collected.
महराजगंज। एआरटीओ के निर्देशन में मिशन सेफ फ्यूचर अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियान में कुल 45 स्कूल वाहनों की जांच कर की गई। तीन स्कूल बसों में छोटी-मोटी गड़बड़ी मिलने के कारण प्रवर्तन टीम ने 35 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के बाद एआरटीओ मनोज कुमार सिंह व यात्री मालकर अधिकारी राजेश सिंह कुशवाहा की अगुवाई में प्रवर्तन की दो टीमों ने सदर व फरेंदा तहसील के कुल 45 स्कूल बसों की जांच की। मानक, फिटनेस व चालक, परिचालक सत्यापन आदि दुरुस्त पाया गया। सभी वाहन विभागीय पोर्टल पर आन बोर्ड मिले व स्कूल प्रशासन ने सभी वाहनों के प्रपत्र भी दिखाए। गोरखपुर मार्ग पर तीन स्कूल बसों में सेफ्टी के लिए लगा फायर अलार्म खराब मिलने के चलते तीनों स्कूल वाहन संचालक को वाहन दुरुस्त करने की हिदायत के साथ 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मिशन सेफ फ्यूचर शासन की मंशा पर शुरू किया गया अभियान है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है क्योंकि यही बच्चे आगे देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इसलिए सभी स्कूल वाहनों के मानक व फिटनेस जांच 15 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed