फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Under-construction staircase collapses; worker critically injured after being trapped in the debris.

Maharajganj News: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन सीढ़ी, मलबे में दबने से मजदूर गंभीर

Thu, 17 Sep 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Under-construction staircase collapses; worker critically injured after being trapped in the debris.
- श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर चौराहे की घटना
विज्ञापन

- सीढ़ी खोलने के दौरान हुआ हादसा


परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर चौराहे पर स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह निर्माणाधीन सीढ़ी भरभराकर गिरने से एक मजदूर मलबे में दब गया। सीढ़ी गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला। घायल मजदूर का महदेवा चौराहा स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
भिटौली थाना क्षेत्र के जिद्दू पिपरा निवासी बदरे आलम (45 साल) निजी स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि करीब 13 दिन पहले स्कूल में नई सीढ़ी का निर्माण कराया गया था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे दो मजदूर निर्माणाधीन सीढ़ी को खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीढ़ी भरभराकर नीचे गिर गई और मजदूर बदरे आलम मलबे के नीचे दब गया। सीढ़ी गिरने की तेज आवाज सुनकर स्कूल और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में मजदूर को गंभीर चोटें आईं हैं। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के लोगों ने घायल मजदूर को महदेवा चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में एसओ श्यामदेउरवा महेंद्र मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस घटना की न तो जानकारी है और न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed