फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   under construction house collapses one laborer dies in maharajganj

महराजगंज में हादसा: भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन छत, तीन की मौत, नौ घायल

Thu, 28 Dec 2023 08:19 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Dec 2023 08:19 AM IST
सार

कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 30 लोग दब गए। इस घटना में दो मजदूर की मौत हो गई है।

विज्ञापन
under construction house collapses one laborer dies in maharajganj
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोल्हुई क्षेत्र के रूदलापुर में बुधवार को निर्माणाधीन छत भरभरा कर गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोग देर शाम तक बचाव कार्य में जुटे रहे।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार रूदलापुर में एक भवन पर छत लग रही थी। शाम करीब चार बजे निर्माणाधीन छत गिर गई। इससे कई मजदूर दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय लोग मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। घायलों को लक्ष्मीपुर सीएचसी भेजा गया। वहां पर चिकित्सकों ने पिपरा परसौनी निवासी ऐश कुमार (25), रमाशंकर (30) और बेलवा खुर्द निवासी नीरज (20) को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, हादसे में मनोज कुमार, संतोष, प्रमोद, गोविंद, गौतम, रामकेश चौहान, मोछू, अजय और सूर्यमन घायल हो गए। नौतनवा उप जिलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा गया। वहां से गंभीर रूप से तीन घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed