फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncontrolled vehicle overturned, three people including the driver were injured.

Maharajganj News: अनियंत्रित वाहन पलटा, चालक सहित तीन घायल

Fri, 26 Sep 2025 04:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:20 AM IST
सार

सिसवा बाजार के गुरली रामगढ़वा गांव के पास एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि दो बच्चे सुरक्षित बच गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Uncontrolled vehicle overturned, three people including the driver were injured.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत सिसवा खड्डा मार्ग पर गुरली रामगढ़वा गांव के समीप चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इजाल के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की दोपहर में कुशीनगर जनपद के खड्डा बाजार की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन जैसे ही गुरली रामगढ़वा रेलवे फाटक के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में पलट गया। घटना में वाहन में सवार पांच लोगों में से ड्राइवर नितेश कुमार (38) अख्तरी (26) व सलमान (32) निवासी बेलवा, ठूठीबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो बच्चे सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिए गए। बच्चों को बिल्कुल भी चोट नहीं लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed