{"_id":"662ae89740b36f208300f207","slug":"uncontrolled-pickup-overturns-one-dead-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120908-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियंत्रित पिकअप पलटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियंत्रित पिकअप पलटा, एक की मौत
Fri, 26 Apr 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा-कैंपियरगंज मार्ग के बगदुलरी के पास बृहस्पतिवार तड़के अनियंत्रित पिकअप पलट गया। पिकअप पर बैठे एक युवक की नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पिकअप टेंट का समान लेकर कैंपियरगंज के मोहनागे से मुजुरी की तरह आ रहा था। अचानक बगदुलरी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसें में ग्राम सभा जंगल बब्बन टोला तिलहवा निवासी नीतीश की नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मुजुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर पिकअप के नीचे दबे युवक को निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद घायल कहीं चले गए। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह के अनुसार तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन