{"_id":"65c63a37625b46904203476b","slug":"uncontrolled-janrath-bus-enters-shop-three-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115482-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुकान में घुसी अनियंत्रित जनरथ बस, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुकान में घुसी अनियंत्रित जनरथ बस, तीन घायल
Fri, 09 Feb 2024 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 09 Feb 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गोरखपुर महराजगंज एनएच 730 मार्ग स्थित शिकारपुर के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सवारियों से भरी जनरथ बस अनियंत्रित होकर हार्डवेयर की दुकान में घुस गई, जिससे लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने बस का शीशा तोड़ यात्रियों को किसी तरह से बाहर निकाला। लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, रोडवेज की जनरथ बस महराजगंज से यात्रियों को लेकर गोरखपुर की ओर जा रही थी। अभी बस शिकारपुर के पास दरौली मोड़ के करीब पहुंची थी। इसी बीच बस अचानक अनियंत्रित हो होकर हार्डवेयर की दुकान में घुस गई। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना में करीब 20 यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं। वहीं अनुराग श्रीवास्तव, दीपक घायल हो गए। पुलिस की ओर से इस दुर्घटना में तीन लोगों को घायल होने की पुष्टि की जा रही है। चालक गुलाब को भी घायल बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार, बस कई दिनों से डिपो में खड़ी थी। उसकी मरम्मत नहीं हुई थी। स्टेरिंग फेल हो गया, इससे बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण पांडेय ने बताया के बस अचानक दुकान में घुस गई, इससे अफरातफरी मच गई।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार ने बताया कि शिकारपुर चौराहे पर एक सरकारी बस द्वारा दुर्घटना हुई है। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बस ठीक थी। कारणों की जांच की जाएगी।