फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncontrolled car hits bike, one dead, two seriously injured

Maharajganj News: बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

Thu, 07 May 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits bike, one dead, two seriously injured
बाइक सवार मां-बेटा बेहोश, पिता के पैर की हड्डियां हुईं चकनाचूर
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद कार छोड़कर भाग निकला चालक
चौक बाजार। चौक थाना क्षेत्र के पिपरिया मानिक राय में बुधवार दोपहर एक बेकाबू कार ने बाइक सवार पूरे परिवार को कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान ले जाते समय रामबचन की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, टीकर गांव निवासी रामबचन अपनी पत्नी अंजनी और बेटे बॉबी के साथ ससुराल नाथनगर से लौट रहे थे। जैसे ही वे पिपरिया मानिक राय में स्कूल के सामने पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद अंजनी उछलकर नाली में जा गिरीं और मौके पर ही बेहोश हो गईं। उनके नाक और मुंह से लगातार खून बहता रहा। मासूम बॉबी बाइक के नीचे दबकर लहूलुहान हो गया। वहीं रामबचन का दाहिना पैर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं। पैर के मांस के चीथड़े तक बाहर आ गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने लगा लेकिन करीब 500 मीटर दूर जाते-जाते कार का पहिया बर्स्ट हो गया। इसके बाद वह गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक पहुंचाया गया। हालत नाजुक देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में ले लिया है। घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं और गांव में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। एसओ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed