फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncontrolled car falls off the road, father and son injured

Maharajganj News: सड़क से नीचे उतरी अनियंत्रित कार, पिता-पुत्र घायल

Wed, 12 Jun 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car falls off the road, father and son injured
परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगरनाथपुर टोला सेमरतर से 200 मीटर पूरब नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कार सड़क के किनारे नीचे उतरने से पिता-पुत्र घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के परसामलिक निवासी रामप्रसाद अग्रहरि और पुत्र दिनेश अग्रहरि पिता का दवा कराने के लिए कार से नौतनवा जा रहे थे। नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग के ग्राम पंचायत जगरनाथपुर टोला सेमरतर से 200 मीटर पूरब ईंट भट्टा के सामने बिल्ली को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed