फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncontrolled bike collides with a pile of bricks, two injured

Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक ईंट के ढेर से टकराई, दो घायल

Wed, 08 Apr 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with a pile of bricks, two injured
मोटर साइकिल से डीजल लेने जाते समय हुई दुर्घटना
विज्ञापन

फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के लेदवा चौराहे पर सोमवार की देर रात अनियंत्रित बाइक सवार ईंट के ढेर से टकरा गए। दुर्घटना में बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मनसबगढ़ के लाला टोला निवासी सनोज चौधरी (36) अपने साथ सुरेश यादव (57) को बाइक पर बैठा कर पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आ रहे थे। पंप बंद होने के कारण आगे बढ़ गए और तेज गति से जाते हुए लेदवा चौराहे पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखे ईंट की ढेर से टकरा गए। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गई। थमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed