फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncontrol Tampo turned and Women died

अनियंत्रित टैम्पो के पलटने से महिला की मौत, सात घायल

Sun, 19 Sep 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uncontrol Tampo turned and Women died
अनियंत्रित टेंपो के पलटने से महिला की मौत, सात घायल
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-महराजगंज मार्ग पर हट्ठी माता मंदिर के समीप महराजगंज से परतावल की तरफ जा रही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक एक टेंपो रविवार को दिन में महराजगंज से परतावल जा रही थी कि हट्ठी माता मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें छातीराम दक्षिण टोला निवासी कुंती देवी (55) की मौत हो गई, जबकि करमहां के सुनील (30), डेरवा की आसरून निसा (45), तजीबुन निसा (50), सबाना खातून (25) व राज मन (60), सेमरा चंद्रौली की चंद्रावती देवी (65) तथा चालक संदीप (25) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी परतावल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed