फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncle and niece consumed poison during love affair

Maharajganj News: प्रेम प्रसंग में मामा-भांजी ने खा लिया जहर

Fri, 15 Nov 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Uncle and niece consumed poison during love affair
निचलौल। एक मोहल्ले से बृहस्पतिवार को मामा-भांजी ने प्रेम प्रसंग में जहर खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों के काफी प्रयास करने के बाद भी दोनों की हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने गैलेरी में स्ट्रेचर पर लेटे मामा और भांजी का इलाज चल रहा था। घटना की सूचना पाकर इसी बीच अस्पताल में एक पुलिस कर्मी भी आ पहुंचे। जहां पर उक्त पुलिसकर्मी के काफी प्रयास के बाद मामा किसी तरह थोड़ा होश में आया। उसने हाथ जोड़कर बिलखते हुए कहा कि उन्हें और भांजी को बचा लीजिए। पुलिस कर्मी के पूछताछ में मामा ने आगे बताया कि उसका भांजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ जीना और मरना चाह रहे थे, इसलिए वह एक दुकान से घास सुखाने वाला जहर खरीद घर लाया। भांजी को खिलाने के बाद उसे खुद भी खा लिया। उसके बाद पुलिसकर्मी ने मामले की सच्चाई जानने के लिए भांजी के पास पहुंच पूछताछ की।
विज्ञापन

भांजी ने बताया कि मामा ने पानी में कुछ घोल दिया था, जो सफेद हो चुकी थी। मामा ने चाउमीन के साथ उसे पीला दिया। कुछ देर बाद पेट में अचानक तेज दर्द होने लगी। वहीं घटना की सूचना पाकर ससुराल से अस्पताल पहुंची भांजी की मां ने बताया कि बेटी का उम्र करीब 15 है। बेटी का लगभग 15 दिनों पहले तबीयत खराब हुई थी। इलाज कराने के लिए नेपाल राष्ट्र के अपने गांव से मायके आई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed