{"_id":"67841481fd2c9f19cd019953","slug":"unbilled-husk-found-from-two-illegal-warehouses-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140432-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो अवैध गोदामों से मिली बिना बिल की भूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो अवैध गोदामों से मिली बिना बिल की भूसी
Mon, 13 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। सोनौली कस्बे में सील किए गए तीनों गोदामों के रविवार को ताले खोले गए। दो गोदामों से ब्रान और एक से परचून के सामान बरामद हुए। जांच में टैक्स चोरी का मामला सामने आया है।
इसमें ब्रान के कोई कागजात नहीं मिले। जबकि तीसरे गोदाम में परचून और कैंडी मिले हैं। गोदाम स्वामी ने बिल बाउचर अधिकारियों को दिखाए। टीम ब्रान कब्जे में लेकर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई में जुट गई है।
शुक्रवार की रात अवैध गोदाम से तस्करी की सूचना पर नायब तहसीलदार नौतनवा और पुलिस ने सोनौली कस्बे में तीन गोदाम सील किए थे। आवेदन मिलने के बाद रविवार की शाम प्रशासन और पुलिस ने गोदामों के ताले खोले। सूत्रों की माने तो तस्करों ने सीमावर्ती सोनौली नगर में अवैध गोदाम बना रखे हैं। यह सरहद से सटे खाली मकान में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
गोदाम के एवज में मकान मालिकों को मोटी रकम दी गई है। अब पुलिस मकान स्वामियों की तलाश में जुट गई है। जो बिना जीएसटी पंजीयन के ही दुकान और गोदाम लेकर अवैध धंधे में लिप्त हैं।
नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि एक गोदाम से कैंडी सहित अन्य सामान मिले हैं जिसका बिल बाउचर सही पाया गया। जबकि दो गोदाम से ब्रान मिले हैं जिसका कोई बिल नहीं मिला। सीजकर कार्रवाई की जा रही है।
खाद्यान्न के निर्यात पर रोक के बाद बढ़ी तस्करी :भारत सरकार ने खाद्यान्न के निर्यात पर रोक लगा रखा है। नेपाली राइस मिलो से निकलने वाला राइस ब्रान 40 रुपये किलो है। वह भी नहीं मिल रहा है, जबकि भारत में राइस मिलों से 20 से 25 रुपये में मिल जाता है। इसके कारण यह नेपाल पहुंच रहा है।