{"_id":"655dcdea8f60563748065f76","slug":"uml-affiliate-youth-organization-movement-in-nepal-tomorrow-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal News: नेपाल में यूएमएल का सहयोगी युवा संगठन का आंदोलन कल, सीमा पर बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal News: नेपाल में यूएमएल का सहयोगी युवा संगठन का आंदोलन कल, सीमा पर बढ़ी सतर्कता
Wed, 22 Nov 2023 03:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Nov 2023 03:16 PM IST
सार
काठमांडू के मुख्य जिला अधिकारी जितेंद्र बस्नेत ने मैतीघर से नया बाणेश्वर तक के क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल काठमांडू सहित अन्य अन्य स्थानों पर यूएमएल का सहयोगी युवा संगठन 24 नवंबर को नेपाल सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा। इसके देखते हुए नेपाली प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र में सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। सोनौली सीमा पर नेपाल बेलहिया में नेपाल सशस्त्र पुलिस ने भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों वाहनों की जांच के साथ ही परिचय पत्र देख रही है।
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों को देखते हुए बुधवार को कुछ देर तक भारतीय वाहनों को लौटा दिया गया, फिर सुबह 9:30 बजे से प्रवेश करने दिया गया। नेपाल बेलहिया सीमा पर नेपाल भंसार कार्यालय ने एक दिन से अधिक भारतीय पर्यटक वाहनों को नेपाल जाने की अनुमति नहीं दे रही है।
विज्ञापन
नेपाल में यूएमएल का सहयोगी संगठन युवा संघ के नेतृत्व में 24 नवंबर से काठमांडू सहित पूरे देश मे चार दिवसीय प्रदर्शन होगा। इसे देखते हुए नेपाल प्रशासन ने काठमांडू जिला में निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। नेपाल सशस्त्र पुलिस ने सीमा पर भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों वाहनों की जांच के साथ ही परिचय पत्र देख रही है।
विज्ञापन
नेपाल सरकार के खिलाफ एमाले कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार, महंगाई और अराजकता पर काबू पाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। नेपाल जा रहे पर्यटकों सहित सभी भारतीय बाइक कार को बुधवार की सुबह सात बजे से भारत नेपाल नोमेंस लैंड से नेपाली सशस्त्र बल ने वापस भारतीय क्षेत्र में लौटा दिया था लेकिन 9:30 बजे से सभी के लिए आवागमन बहाल कर दिया गया।
काठमांडू के मुख्य जिला अधिकारी जितेंद्र बस्नेत ने मैतीघर से नया बाणेश्वर तक के क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने और जुलूस, प्रदर्शन, धरना, भूख हड़ताल और बैठकें जैसे विरोध कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी है।