{"_id":"5927846ed59c6064f57712710fc302d3","slug":"ultrasound-center-owner-a-year-imprisonment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक को एक वर्ष कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक को एक वर्ष कैद
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज ने अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को सही ठहराते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले निचलौल के मालिक के विरुद्ध एक वर्ष की सजा व पांच हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
लगभग एक वर्ष पूर्व निचलौल कस्बे में एसडीएम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत आशीष अल्ट्रासाउंड सेंटर निचलौल के विरुद्ध धारा 3(1) 123 पीसी-पीएनडीटीएसीटी के तहत अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड करने व लिंग परीक्षण के क्रिया कलाप के संबंध में सीजेएम न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
जिसमें सीजेएम न्यायालय ने मालिक प्रेम चंद्र सहानी को दोषी पाते हुए 10 जनवरी 2014 को एक वर्ष का साधारण कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया था। उपरोक्त आदेश के खिलाफ जिला जज अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन
जिला जज एसके पांडे ने तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर सीजेएम न्यायालय के आदेश को पुष्ट करते हुए अभियुक्त प्रेम चन्द्र सहानी की अपील निरस्त कर दी। इसके पूर्व जिला जज एसके पांडे ने इस समाज व मानवता विरोधी अपराध की रोक थाम के लिए फरेन्दा स्थित बनकटी में भी अल्ट्रासाउंड मालिक के विरुद्ध आदेश पारित किया था।